Home छत्तीसगढ़ फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर शराब पीने और अवैध वसूली करने वाले 2...

फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर शराब पीने और अवैध वसूली करने वाले 2 आरक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज

503
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में 2 पुलिस आरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इन पर फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर शराब पीने और अवैध वसूली करने का आरोप है। इन पुलिस आरक्षकों के नाम राकेश शर्मा और सत्येंद्र राठौर हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।

इन दोनों के खिलाफ माना थाने में प्रतिरूपण और गाली गलौज का मामला दर्ज हुआ है, दोनों आरक्षक 1st बटालियन और 4थीं बटालियन के जवान हैं। फिलहाल दोनों आरोपी आरक्षक फरार है। ये पूरा मामला माना थाना इलाके का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here