Home छत्तीसगढ़ IAS आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव पद पर मिली संविदा नियुक्ति…..

IAS आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव पद पर मिली संविदा नियुक्ति…..

591
0
  • 3 साल के लिए राज्य सरकार ने नियुक्ति का जारी किया आदेश
  •  संसदीय कार्य विभाग के साथ-साथ संभालेंगे स्कूल शिक्षा

रायपुर। आलोक शुक्ला को राज्य सरकार ने पोस्ट रिटायरमेंट संविदा नियुक्ति प्रदान की है। राज्य सरकार ने उन्हें प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग बनाया है। हालांकि उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

आलोक शुक्ला को आज रिटायर होना था, लेकिन रविवार की छुट्टी की वजह से वो शनिवार को ही रिटायर हो गये। राज्य सरकार ने उन्हें 3 साल की संविदा नियुक्ति दी है। आपको बता दें कि आलोक शुक्ला के पास प्रमुख सचिव स्कूल एजुकेशन, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा और रोजगार, कौशल विकास के साथ ही चेयरमैन व्यापम और चेयरमैन माध्यमिक शिक्षा मंडल का चार्ज था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here