Home छत्तीसगढ़ दर्दनाक घटना : गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

दर्दनाक घटना : गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

637
0

रायगढ:- जिले के सारंगढ नगर के समीप ग्राम पंचायत चँदाई में एक दर्दनाक घटना घटित होने की खबर है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर के फटने से उसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौके में ही मृत्यु हो गई है।

वही हादसे में मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल है। जिनका नाम लता साहू उम्र 25 वर्ष और उसके दो बच्चे टिकेश साहू उम्र 6 वर्ष तथा झलप साहू उम्र 5 वर्ष है।। घर वाले के कथनानुसार घटना सुबह 7,30 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय मृतक महिला का पति सुखराम साहू कही गया हुआ था। जबकि मृतक लता साहू का जेठ घटना के समय घर पर ही था। जिसने पुलिस को सबसे पहले घटना की सूचना दी,और बताया कि सुबह चाय बनाते समय यह घटना घटी है। जानकारी मिलने के तुरन्त बाद ही सारंगढ पुलिस ने मौके में पहुँच कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here