Home मनोरंजन लॉकडाउन में अपने गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं करीना कपूर

लॉकडाउन में अपने गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं करीना कपूर

452
0

बॉलिवुड में करीना कपूर खान और उनका गर्ल गैंग हमेशा से काफी फेमस रहा है। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का यह स्टाइलिश गैंग अक्सर बॉलिवुड पार्टियों में साथ देखा जाता था। हालांकि अब एक लंबे अर्से से इस गैंग को साथ नहीं देखा गया है और इसका एक सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस के कारण हुआ लॉकडाउन है। करीना भी लॉकडाउन में अपने गर्ल गैंग को काफी मिस कर रही हैं।

हालांकि यह गर्ल गैंग लगातार एक-दूसरे के टच में बना हुआ है। वैसे करीना के गर्ल गैंग के साथ वीडियो कॉल्स की कुछ तस्वीरें सामने आए थीं लेकिन जाहिर सी बात है साथ मिलकर गपशप करने की बात ही कुछ और होती है। हाल में करीना ने सोशल मीडिया पर अमृता अरोड़ा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए तस्वीर लेने वाले दोस्त को भी शुक्रिया कहा है और अमृता को हमेशा से बेस्ट फ्रेंड बताया है।

बता दें कि इससे पहले करीना ने करण जौहर के बर्थडे पर उनके साथ भी अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। वर्क फ्रंट की बात करने तो करीना पिछली बार इरफान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में दिखाई दी थीं। इससे पहले करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज भी रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। अब करीना ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म तख्त साइन की है जिसकी शूटिंग लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here