- नंदिनी रोड़ का हार्डवेयर व्यापारी हुआ ठगी का शिकार
- भारी पड़ा लालच में अनजान शख्स से सौदा करना
भिलाईनगर। नंदिनी रोड़ के एक हार्डवेयर व्यापारी को लालच में आकर अनजान व्यक्ति से सोने का सौदा करना भारी पड़ गया। वह व्यक्ति नकली सोना थमाकर व्यापारी से 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आज सुबह 7.45 बजे नंदिनी रोड़ करूणा अस्पताल के करीब नाले के पास की इस घटना पर से छावनी पुलिस ने धारा 420,34 के तहत अपराध कायम किया है।
ठगी के शिकार हार्डवेयर व्यापारी निर्मल कुमार जैन पिता सोहन लाल जैन (53 वर्ष) शांति नगर, सड़क-3, क्वार्टर नं.-238 का रहने वाला है। निर्मल नंदिनी रोड़ में आदिनाथ सेल्स एजेंसी के नाम से हार्डवेयर की दुकान चलाता है। निर्मल को आज एक अनजान शख्स ने महिला साथी के साथ मिलकर ठगी का शिकार बनाया।
इस वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने व्यापारी निर्मल कुमार जैन पर पेशेवर ठग की तर्ज पर पहले दाना डाला। इसके लिए आरोपी 20 मई को निर्मल की दुकान पर प्लायर खरीदने पहुंँचा। इस दौरान रुपये कम होने का हवाला देकर उसने चांदी का एक सिक्का सामने रख दिया। निर्मल ने कहा यह तो प्लायर की कीमत से काफी महंगा है। तब उस शख्स ने बेपरवाह अंदाज में बताया कि उसके पास पीली धातु (सोना) भी है, जिसे वह बाजार रेट से कम में बेचना चाहता है। शख्स की बातों से प्रभावित निर्मल कुमार जैन ने सोना देखने के बाद सौदा करने हामी भर दी।
22 मई को वह अनजान शख्स एक सोने का चैन लेकर निर्मल की दुकान पर फिर से पहुँंचा। इस बार उसके साथ एक महिला भी थी। निर्मल ने सोने के चैन से चार दाना निकाला और गुरुनानक नगर मार्केट में राधा ज्वेलर्स के पास जाँंच करवाने भेजा। जांँच में चैन के असली सोने के होने की पुष्टि होने पर ढाई किलो सोने के चैन का सौदा साढ़े 7 लाख रुपये में हो गई। सौदा में यह तय हुआ कि 5 लाख रुपये माल मिलते समय और बाकी के ढाई लाख की रकम 10 दिन के अंदर देना होगा।
बताया जाता है कि, आज सुबह मंगलवार को 7.45 बजे उस अनजान शख्स ने मोबाइल नं. 7287009012 से निर्मल को उसके मोबाइल नं. 94255 03278 पर फोन किया और करूणा अस्पताल के करीब नाले के पास सोना लेकर मौजूद रहने की जानकारी देकर बुलाया। निर्मल वहांँ पहुंँचा, तब शख्स के साथ 22 मई को सोने की चैन दिखाने के दौरान दुकान आ चुकी महिला भी साथ में थी। निर्मल ने सोने के चैन का बैग लिया और 5 लाख रुपये देकर लौट आया। इसके बाद जब सोने की जांँच करवाने पहुंँचा तो यह जानकर उसके होश उड़ गए कि सोना न हो कर शुद्ध सोने के बजाय सोने की पॉलिस वाली है। ठगी का शिकार होने का अहसास होने पर निर्मल कुमार जैन ने छावनी थाना पहुंँचकर शिकायत दर्ज करा दिया है। पुलिस के अनुसार निर्मल कुमार जैन ने बताया कि, उसने यह राशि अपने बड़े भाई विजय कुमार जैन से ली थी। छावनी पुलिस ने अपराध क्रं.290 धारा 420,34 के तहत मामला कायम कर आरोपी शख्स और उसके साथ मौजूद रही महिला की तलाश शुरू कर दिया है।



