Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज 9 कोरोना मरीज़ स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज…स्वास्थ्य विभाग ने...

छत्तीसगढ़ में आज 9 कोरोना मरीज़ स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज…स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

416
0

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति पर जानकारी दी। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 227 हो गई है। वहीं आज आज कुल 9 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिसमे में आज कोरबा से 3,, बलौदाबाजार से 3 और बालोद से 3 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।

देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. हालात ये है कि अब 7-8 हजार लोग हर रोज संक्रमित हो रहे हैं. 2 जून तक 1 लाख 98 हजार 706 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. जबकि 5598 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा 70 हजार के पार है तो तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 24 हजार से अधिक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here