Home छत्तीसगढ़ उरला के शीतला तालाब में मिला नवजात शिशु का शव

उरला के शीतला तालाब में मिला नवजात शिशु का शव

479
0

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके के शीतला तालाब में आज नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इतवारी बाजार स्थित शीतला तालाब में नवजात का तैरता शव देखने के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को बरामद किया। शव लगभग 5-6 महीने के नवजात शिशु का मिला है। आशंका जताया जा रहा है कि गर्भपात कराकर किसी ने नवजात को तालाब में फेंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here