रायगढ़। आज जिले के कोरोना मरीजों के विषय में राहत भरी और बड़ी खुशखबरी मिल रही कि रायगढ़ कोविड-19 MCH मेडिकल अस्पताल में भर्ती 6 कोरोना मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। डिस्चार्ज करने से पूर्व इनका पुनः कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें उनके घर वापस भेजा जा रहा है। बता दें कि कोरोना संक्रमण से निजात पाने वाले ये 6 मरीज प्रवासी मजदूर हैं। कल तक रायगढ़ में कुल 20 कोरोना मरीज एडमिट थे. अब 6 लोगों के आज जाने के बाद 14 कोरोना मरीज अस्पताल में रहेंगे। 




