रायपुर। कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के लगभग 180 श्रमिकों को हवाई जहाज से रायपुर लाया गया. नालसार हैदराबाद, नेशनल लॉ युनिवर्सिटी बंगलुरु और छत्तीसगढ़ की समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट व वी द पीपल संस्था ने पहल की है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के लिये इस पहल पर संस्थाओं को बधाई दी है. 

नालसार के सदस्यों से संपर्क का काम अनुपम सिसोदिया ने किया, जबकि इन श्रमिकों के चिन्हांकन से लेकर उनके आगमन तक का काम समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की मंजीत कौर कर रही हैं. वहीं विनयशील संस्थाओं और सरकार के बीच समन्वय का काम कर रहे हैं.



