Home छत्तीसगढ़ वन अमले ने रखी हाथियों पर मुस्तैदी से निगाह

वन अमले ने रखी हाथियों पर मुस्तैदी से निगाह

465
0
  • ग्रामीणों को घर से बाहर ना निकलने की वनमण्डलाधिकारी ने दी सलाह
  • पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे ग्रामीणों के बीच

धमतरी। गरियाबंद ज़िले से उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र मगरलोड में 21 हाथियों का झुंड देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग तत्काल सजग हो गया। वनमण्डलाधिकारी अमिताभ बाजपेई ने बताया कि बीती रात इस झुंड के ज़िले के मगरलोड वन क्षेत्र में घूमने की खबर मिलने पर रात में ही मुनादी कर लोगों को आगाह कर दिया गया था।

मोहेरा, रेंगाडीह, अमलीडीह, हथबंड, परसा बुढा इत्यादि के दस किलोमीटर के क्षेत्र में वन विभाग के अमले ने मुनादी कर लोगों को सचेत किया है। आज वनमण्डलधिकारी श्री बाजपेई राजाडेरा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को इस अवसर पर घर पर ही रहने की समझाइश दी। साथ ही यदि किसी का मकान कच्चा हो तो उन्हें किसी पड़ोसी के पक्के मकान, अथवा सामुदायिक , मंगल भवन या अन्य पक्के मकान में शिफ्ट होने कहा। बताया गया कि उत्तर, दक्षिण सिंगपुर और दुगली वन परिक्षेत्र का वन अमला हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने और उन पर निगाह रखने लगा हुआ है।

उनके सहयोग के लिए गजराज वाहन में पश्चिम बंगाल से दो प्रशिक्षित व्यक्ति भी मशाल आदि की व्यवस्था के साथ मौजूद हैं, अतः ग्रामीण भयभीत ना होकर सचेत रहें। यह भी बताया कि फिलहाल हाथियों का झुंड पठार के जंगलों के तरफ देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन के मार्गदर्शन पर वन विभाग पूरी मुस्तैदी से अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में लगा हुआ है।
धमतरी के पुलिस अधीक्षक बी पी राजभानु ने भी आज राजाडेरा के ग्रामीणों के बीच पहुंच स्थिति का जायजा लेकर अपने अमले को आवश्यक व्यवस्था करने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here