Home छत्तीसगढ़ रविवि ने परीक्षा के लिए कॉलेजों से पाठ्यक्रम पूरा होने संबंधी जानकारी...

रविवि ने परीक्षा के लिए कॉलेजों से पाठ्यक्रम पूरा होने संबंधी जानकारी मांगी

482
0

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सभी अध्ययन शालाओ तथा महाविद्यालयों को एक पत्र लिख कर सभी विषय के अंतिम सेमेस्टर की कक्षाओं के पाठ्यक्रम पुरे होने की जानकारी 7 दिनों भीतर मांगी है। ताकि उनकी परीक्षाएं ली जा सके।
ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए महाविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थी। छात्रों के जनरल प्रमोशन के लिए छात्र संगठन ने उच्च शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था, समीक्षा के बाद प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने का आदेश जारी किया वहीं तृतीय वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन से वंचित रखा।

तृतीय वर्ष के छात्रों को अब हर हाल में परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा देना होगा। हालहि में उच्च शिक्षा विभाग ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने का आदेश जारी किया है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने गुरूवार को एक पत्र लिख कर सभी अध्ययन शालाओ तथा महाविद्यालयों से सभी विषय के अंतिम सेमेस्टर की कक्षाओं के पाठ्यक्रम पुरे होने की जानकारी 7 दिनों के भीतर मांगी है ताकि उनकी परीक्षाएं ली जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here