जांजगीर। इस वक्त छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूर की तबीयत बिगड़ने के बाद, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब से एक श्रमिक को जांजगीर-चांपा जिले के मनी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था। आज मजूदर की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद मजदूर को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया था, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



