रायपुर। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार की स्थिति में अब तक 63 नए मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि 63 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें कोरबा से 40, रायगढ़ से 13, बलौदाबाजार और रायपुर से 3-3, राजनांदगांव से 2, कोरिया और बलरामपुर से 1-1 केस सामने आए हैं। बता दें कि गुरुवार को भी देर रात तक कोरोना पॉजिटिव 93 मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 600 का आंकड़ा पार कर गई है।



