पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा के मुरइधोवा नाला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है. साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पुल से नीचे जा गिरी है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है. दुर्घटना ग्रस्त कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही एक पहिया भी टूटकर अलग हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई कार क्रमांक जेएच 01 सीटी 4824 दोपहर करीब 12 बजे नागपुर से केउंझर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मुराइधोवा पुल के नीचे गिर गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।



