Home छत्तीसगढ़ BREAKING : कोरोना पीड़ित 19 वर्षीय युवती की नहीं बच पाई जान,...

BREAKING : कोरोना पीड़ित 19 वर्षीय युवती की नहीं बच पाई जान, एम्स रायपुर में हुई मौत

706
0

रायपुर। कोरोना से जंग लड़ रही 19 वर्षीय युवती आखिरकार 5 जून को मौत से हार गईं. एम्स के डॉक्टर तमाम प्रयासों के बावजूद युवती की जान नहीं बचा पाए. युवती ने शुक्रवार की रात 9.45 बजे एम्स रायपुर में अंतिम सांस ली. एम्स की ओर इस बात की जानकारी आज सुबह ट्वीट कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक मृतक युवती जगदलपुर की रहने वाली थी. जगदलपुर में तबियत खराब होने के बाद वह अपना इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में करा रही थीं. लेकिन 1 जून को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे एम्स में भर्ती किया गया था. एम्स में वो पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से यह अधिकारिक तौर पर तीसरी मौत है. हालांकि कुछ अन्य लोगों ने भी कोरोना की वजह से दम तोड़ा है, लेकिन वे मौतें सरकारी रिकॉर्ड में शामिल नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here