Home मनोरंजन डांस रिहर्सल के दौरान कियारा आडवाणी ने नाक पर जानबूझकर मारा, वरुण...

डांस रिहर्सल के दौरान कियारा आडवाणी ने नाक पर जानबूझकर मारा, वरुण धवन ने किया खुलासा

575
0

देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है और बॉलिवुड सिलेब्स शूटिंग्स बंद होने से अपने घर पर हैं। इस दौरान वह अपने टाइमपास के लिए और फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। इसके साथ ही सिलेब्स सोशल मीडिया पर अपने पुराने वीडियोज और फोटोज भी शेयर कर रहे हैं। अब वरुण धवन ने कियारा आडवाणी के साथ डांस का एक वीडियो शेयर किया है। इसको लेकर उन्होंने एक खुलासा भी किया है।

वरुण धवन ने फैंस की रिच्ेस्ट अपने ऑफिशल यूट्यूब हैंडल पर फिल्म एबीसीडी 2 के गाने सुन साथिया एक डांस वीडियो शेयर किया। इसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ डांस कर रहे हैं। दोनों स्टार के डांस मूव्स को देखकर अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे।

वरुण धवन ने कियारा के साथ इस डांस रिहर्सल के दौरान घटी एक घटना का खुलासा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, सुन साथिया पर हमारी परफॉर्मेंस देखिए। कियारा आडवाणी ने जानबूझकर मेरी नाक पर बहुत तेज मारा था। बता दें कि गाना सुन साथिया वरुण धवन और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया था।
वरुण धवन ने कियारा आडवाणी की तारीफ की और कहा कि उनसे सिर्फ एक बार गाने का हिस्सा बनने के लिए कहा और वह मान गईं। ऐक्टर ने कहा कि वह आगे उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि दोनों ने फिल्म कलंक में एक साथ काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here