नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार को देहांत हो गया. यह जानकारी रेल मंत्री ने खुद एक ट्वीट के जरिए दी.
पीयूष गोयल ने लिखा- ‘अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया. उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें. ॐ शांतिः’ चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी की नेता थीं. वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं.
श्री @PiyushGoyal जी की पूज्यनीय माता जी के निधन समाचार से हृदय को गहरा दुःख पहुँचा है।
परमात्मा उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें। https://t.co/CZlqWJHJFa
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 6, 2020



