Home छत्तीसगढ़ सात लाख रुपये के इनामी नक्सली दम्पति ने किया समर्पण….. बड़ी व...

सात लाख रुपये के इनामी नक्सली दम्पति ने किया समर्पण….. बड़ी व गम्भीर घटनाओ में थे शामिल

626
0

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सली प्लाटून नम्बर दो का सदस्य और 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली गोपी ने सपत्नीक डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह व पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप के समक्ष समर्पण करते हुए नक्सल गतिविधियों से तौबा कर लिया है । गोपी की पत्नी भारती पर दो लाख रुपये का इनाम शासन द्वारा घोषित कर रखा था ।

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली प्लाटून नम्बर दो का सदस्य गोपी मोडियम उर्फ मंगल चेरकण्टी थाना बीजापुर का निवासी था और 2002 में पीएलजीए सदस्य के रूप में गणेश अन्ना ने भर्ती किया था, 2010 में एसीएस के साथ साथ गंगालूर एरिया जनताना सरकार के पद पर कार्यरत था । गोपी मोडियम इस दौरान दन्तेवाड़ा के गीदम थाना अटैक, ओडिसा के कोरापुट हथियार लूट, बीजापुर सलवा जुडूम नेता बुधराम राणा की हत्या सहित जिले की कई बड़ी और गम्भीर घटनाओं में शामिल था । समर्पित नक्सली के ऊपर शासन ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

गोपी के विरुद्ध बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में 73 आपराधिक मामले पंजीबद्ध है । गोपी की पत्नी भारती कट्टम नक्सली प्लाटून 2 की सदस्य थी जो मूल रूप से रायगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा की निवासी है, इस पर भी दो लाख रुपये का इनाम घोषित था । इसके द्वारा भी सलवा जुडूम नेताओ की हत्या, मुरकीनार केम्प अटैक, किरंदुल में पापाचन की वाहनों में आगजनी जैसे कई गम्भीर घटनाओ अंजाम दिया गया है। भारती के खिलाफ जिला बीजापुर के अलग अलग थानों में 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज है वही 6 स्थाई वर्ण लम्बित है । समर्पण के पश्चात नक्सली दम्पति को दस दस हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि भी प्रदाय किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here