Home छत्तीसगढ़ कोरोना: 23 नये मरीज मिले, 22 स्वस्थ हुए, 02 की मौत

कोरोना: 23 नये मरीज मिले, 22 स्वस्थ हुए, 02 की मौत

510
0
demo pic

छग राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 660 हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है, वहीं अब इस महामारी से मौतों का आकड़ा भी बढऩे लगे है। शनिवार को कोरोना के 23 नये मरीज मिले है, जबकि 22 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, वहीं आज 02 मरीजों की मौत भी हुई है। इस तरह राज्य में अब तक कोरोना के कुल 923 मामले सामने आये है, इनमें 259 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 04 की मौत हो गई है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 660 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज कुल 22 कोरोना पीडि़त मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

इनमें कोविड माना-रायपुर अस्पताल से 08, एम्स रायपुर से 04, कोविड अस्पताल बिलासपुर से 07 एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से 03 मरीज शामिल है। वहीं सुबह से शाम 5 बजे तक की स्थिति में आज 23 नये कोरोना मरीज मिले है। इनमें बलौदाबाजार से 14, रायपुर से 04,  कोरबा 03, कांकेर व सूरजपुर से 01-01 मरीज मिला है। आज 02 कोरोना पीडि़त मरीज की मृत्यु भी हुई है। इन मरीजों में एक जगदलपुर की युवती थी और एक बिलासपुर का युवक। दोनों मरीज कोरोना पॉजीटिव के अलावा दूसरी गंभीर बीमारी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here