सुकमा। जिले के कोंटा सीमा से सटे आंध्रप्रदेश के चिन्तूर मंडल में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे 08 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने इस इलाके में 01 साल बाद तांड़व मचाया है। सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद छत्त्ीसगढ़ के सुकमा जिले की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नाले पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।
आज रविवार अवकाश होने के कारण काम बंद था, जिसके कारण निर्माण कार्य में लगे वाहनों को एक स्थान पर खड़ी की गई थी। नक्सलियों का एक दल अचानक मौके पर पहुंचा और वहां खड़ी आठ वाहनों में आग लगा दिया है। लगभग 150 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने मजदूरों को धमकाते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।



