मुंबईः- कन्नड़ फिल्मों के एक्टर चिरंजीवी सर्जा का रविवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. वह 39 वर्ष के थे. चिरंजीवी को शनिवार 6 जून को सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन चिरंजीवी की हालत में सुधार नहीं हो सका और रविवार शाम उनका निधन हो गया.
Kannada Actor #ChiranjeeviSarja passed away due to heart attack earlier today.. Shocking.. He was jus 39..
Brother of Actor #DhruvaSarja and Nephew of Actor #Arjun
Condolences to his family.. May his soul RIP! pic.twitter.com/Y4F8Jpx49g
— Ramesh Bala (@rameshlaus) June 7, 2020
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने चिरंजीवी सर्जा के निधन की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का हार्ट अटैक के चलते आज 39 साल की उम्र में निधन हो गया. अचंभित हूं, वह सिर्फ 39 साल के थे. अभिनेता के भाई ध्रुव सर्जा (Dhruva Sarja) और भतीजे अर्जुन सर्जा. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’



