Home छत्तीसगढ़ उरला थाना प्रभारी द्वारा आम जनता पर किए गए व्यवहार मुख्यमंत्री तक...

उरला थाना प्रभारी द्वारा आम जनता पर किए गए व्यवहार मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला… सीएम भूपेश बघेल बोले- अधिकारी को छुट्‌टी पर भेजा

901
0
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस के इस रवैये की जमकर आलोचना की
  • दबाव बढ़ा तो विभागीय जांच और अब अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का दावारायपुर:- सोमवार को उरला थाना के प्रभारी नितिन उपाध्याय का एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें वे हाथ में झोला थामे युवक को पीट रहे हैं। बचाने आई उसकी मां को धक्का दे रहे हैं। मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस तरह की अमानवियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच हो रही है, उसे छुट्‌टी पर भेजा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सरकार और पुलिस के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए। यह वीडियो रविवार सुबह शूट किया गया था। एक दिन पहले वायरल हुए अन्य वीडियो में भी नितिन राहगीरों को पीटते दिखे थे।

एसएसपी ने भी कहा- कार्रवाई होगी
रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख ने ट्विटर पर लिखा- बिरगांव कंटेनमेंट जोन में लोगों को लाठी मारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। उसे संज्ञान लेते हुए संबंधित टीआई के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पृथक से घटना की जांच के लिए अतिरक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को जिम्मा दिया गया है। दैनिक भास्कर ने वीडियो की पुष्टि के लिए वीडियो में दिख रहे नितिन उपाध्याय से बात की थी। नितिन ने कहा था कि रविवार को बीरगांव के कंटेनमेंट जोन में रास्ते बंद किए गए थे, फिर भी लोग बाहर निकले थे, एक संदिग्ध की मौत के बाद उसके घर के बाहर जमा हो रहे थे। लोगों से हटने को कहा गया, नहीं मानने पर कुछ पर सख्ती करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here