रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज अब तक कुल 67 कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों कि पहचान हुई। जिसमे रायपुर से 9, कोरबा से 14, कबीरधाम से 6, जांजगीर चाम्पा से 4, रायगढ़ से 1, बलौदाबाजार से 1, राजनांदगांव से 5 और बलौदाबाजार से 12 कोरोना मरीज शामिल है. प्रदेश में अब तक 1160 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, एक्टिव मरीज़ों की संख्या 848 है। वहीं आज 25 कोरोना मरीज भी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है. 




