Home छत्तीसगढ़ विभाग की तत्परता से रूका बाल विवाह

विभाग की तत्परता से रूका बाल विवाह

882
0

बिर्रा थाना अंतर्गत ग्राम कपिस्दा में हो रहा था नाबालिग की शादी

जांजगीर-चांपा। विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से नाबालिग युवक की विवाह होते रूका। मण्डप मे सभी ने संकल्प लिया। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत कपिस्दा के रामसाय कर्ष 40वर्ष के व्दितीय सुपुत्र हिरेन्द उर्फ जितेंद्र कर्ष नाबालिग युवक का उम्र 20 वर्ष 11माह ही हुआ था तथा कम उम्र होने के कारण इसका शादी होने के लिए फलदान और सभी रस्म पूरी हो गया था और युवक का विवाह 14जून रविवार को तय था।

बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर राजेश श्रीवास्तव , जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जंाजगीर चंापा के निर्देशन में सुबोध मिश्रा-न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं श्रीमती मंजूलता सिन्हा-न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ग्राम कपिस्दा जाकर संबंधित परिवार से मुलाकात की और उन्हें बाल विवाह रोकने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत् बनाए गए कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। बाल विवाह के परिणामस्वरूप बालक-बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरूति से मुक्त होने का आह्वान किया गया। इस दौरान् जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं उनकी टीम ने उक्त बालक के प्रमाणपत्रों की भी छानबीन की, जिसका विवाह होने जा रहा था।

विवाह की प्रस्तावित तिथि को बालक 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर रहा था। तब महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा भी आवश्यक समझाईश दी गई। जिसके कारण 14 जून को होने वाला वैवाहिक कार्यक्रम स्वेच्छ्या से स्थगित करने का निश्चय कथित बाल विवाह करने वाले कथित परिवार ने लिया। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग से मौखिक सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कपिस्दा में एक वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसमें वर की आयु 21 वर्ष से कम होने की जानकारी उन्हें दी गई है। कानूनी जागरूकता के आशय से प्राधिकरण से सहयोग की अपेक्षा की गई। जिसपर से जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष के मार्गदर्शन में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वय बताए गए स्थान पर पहुंचे और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर वैवाहिक समारोह से संबंधित परिजनों को आवश्यक सलाह एवं कानूनी जानकारी प्रदान कर बाल विवाह नहीं करने के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान पुलिस विभाग के भी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here