Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 1197 पहुंची, 858 सक्रिय मरीजों का...

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 1197 पहुंची, 858 सक्रिय मरीजों का ईलाज जारी

829
0
file photo

अब तक मिले मरीजों में 335 स्वस्थ और 04 की हो चुकी है मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1197 पहुंच गई है, जिनमें 335 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके है, जबकि 04 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 858 है जिनका ईलाज जारी है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 8 जून की  स्थिति में राज्य में कोरोना मरीजों का आकड़ा 1197 पहुंच गया है, इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 858 है। जबकि 335 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा 04 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिन 04 मरीजों की मौत हुई है उनमें 02 मरीज कोरोना पॉजीटिव तो थे लेकिनवे अन्य गंभीर बीमारी से भी पीडि़त थे, जिसकी वजह से उन्हें डाक्टरों कीभरपूर कोशिश के बाद भी बचाया नहीं जा सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here