Home छत्तीसगढ़ कार से मिला नोटों का जखीरा… 1 करोड़ 12 लाख नगदी के...

कार से मिला नोटों का जखीरा… 1 करोड़ 12 लाख नगदी के साथ पकड़ाया कारोबारी

870
0

महासमुंद। महासमुंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। एक कार से नोटों का जखीरा मिला है। ये पूरा मामला महासमुंद के सिंघोरा बार्डर का है, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरी कार मिली है।जानकारी के मुताबिक जिले के सिंघोरा बार्डर पर अन्य दिनों की तरह वाहन चेकिंग चल रही थी, इसी दौरान कार से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार 200 रुपए अलग-अलग गड्डियों में बंधे मिले।

कार में ड्राइवर के अलावे एक कारोबारी प्रतीक छाबड़िया भी मौजूद था। पैसे के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने नगद के बारे में गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रकम को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here