Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोरोना से 6वीं मौत, 17 नये संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों...

छत्तीसगढ़ में कोरोना से 6वीं मौत, 17 नये संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 861 पहुंची

884
0

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में कोरोना से 06वीं मौत हो गई। दुर्ग जिला से पॉजीटिव मिले 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है।  वहीं कोरोना मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को 17 नये मरीज मिले है, जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 1262 पहुंच गई है, जिनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 861 है, जिनका ईलाज जारी है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज दिनभर में 17 नये कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले है।

ये मरीज क्रमश: जिला बलरामपुर से 10, कोरबा व दुर्ग से 02-02, कोरिया, बिलासपुर व बेमेतरा से 01-01 मरीज शामिल है। इन मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना पीडि़तों की संख्या बढ़कर 1262 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से राज्य में बीती रात एक और मौत हुई है। दुर्ग जिला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को सर पर गंभीर चोट लगने से एम्स रायपुर में भर्ती किया गया है। बुजुर्ग कोरोना पॉजीटिव था। इस मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 06 पहुंच गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here