Home Uncategorized दुर्ग जिले का कोरोना संक्रमित युवक एम्स से फरार…

दुर्ग जिले का कोरोना संक्रमित युवक एम्स से फरार…

883
0

रायपुर:- राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, दुर्ग जिले का एक कोरोना संक्रमित युवक एम्स से फरार होकर अपने गांव पंहुचा। इसके बाद संक्रमित युवक अपने घर पहुंचा और अपनी मां से पैसे लेकर गांव से लौट आया, लेकिन एम्स नहीं पहुंचा। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक का घर जिस इलाके में आता है वह कंटेनमेंट जोन बावजूद इसके वह अपने घर तक पहुंच गया। वहीं, संक्रमित युवक को देखकर अफरातफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस से चर्चा के बाद से युवक का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के हनोदा निवासी युवक को 1 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद युवक की रिपोर्ट 7 जून को पॉजिटिव आई। दोबारा जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद एम्स प्रबंधन ने युवक को नार्मल वार्ड में ​शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अस्पताल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here