लॉकडाउन के बीच सलमान खान लोगों की मदद करने के साथ काफी प्रॉडक्टिव हैं। इस दौरान वह अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं और 3 गाने रिलीज कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वह शॉर्ट फिल्म लेकर आ रहे हैं।
बीते दिनों सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का तेरे बिना गाना रिलीज हुआ। इसको काफी तारीफ मिली। गाने को देखकर ऐसा लग नहीं रहा था कि इतने लिमिटेड रिसोर्सेज में इसका शूट हुआ है। उस वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान यहां फिल्म भी शूट कर सकते हैं। अब फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो सलमान शॉर्ट फिल्म की शूटिंग करने में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें सलमान की फैमिली और फ्रेंड्स होंगे।
लॉकडाउन में फार्महाउस में शूट हुए गाने में जैकलीन फर्नांडिस दिखाई दी थीं। अब रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में वलूशा डिसूजा अहम किरदार में होंगी। सलमान के यूट्यूब चैनल पर उनका गाने तेरे बिना, भाई भाई और प्यार करोना रिलीज हो चुके हैं।



