Home छत्तीसगढ़ पत्नी पर लाखों रूपए की जेवरात चोरी करने का आरोप…पति ने थाना...

पत्नी पर लाखों रूपए की जेवरात चोरी करने का आरोप…पति ने थाना में दर्ज कराई शिकायत

897
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके एक साथी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

गुरतीरथ सिंह सेंडो नाम के इस व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि 2007 में तरनप्रीत कौन से उसका विवाह हुआ था. शादी के 10 साल बाद साल 2017 से उसकी पत्नी के व्यवहार में अप्रत्याशित परिवर्तन आ गया है. उसकी पत्नी घर में बगैर किसी को बताए बाहर आऩा जाना करती है और वह शहर से पांच छः दफा बाहर गई थी. शिकायत में कहा गया है कि उसके घर की आलमारी से लाखों रुपये के गहने गायब है. पूछताछ करने पर तरनप्रीत कौर ने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली में रहने वाले सुखबीर सिंह नाम के एक व्यक्ति के कहने पर उसे ले जाकर दी. जिसके बाद सुखबीर ने उसे दिल्ली और अमृतसर में बेच दिया.

गुरतीरथ सिंह सेंडो के अनुसार चोरी गए जेवरातों की कीमत 20 लाख रुपये है. गुरुविंदर की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी तरनप्रीत कौर और सुखविंदर सिंह के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here