Home छत्तीसगढ़ लघुशंका के नाम पर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, तलाश में...

लघुशंका के नाम पर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

1031
0

रायपुर। शहर के पुलिस थाना में जवानों को चकमा देकर चोरी का आरोपी भाग खड़ा हुआ। मामला खम्हारडीह थाना का है। बता दे कि 15 अप्रैल को कचना रेलवे फाटक के पास केशरवानी ब्रदर्स की दुकान में लाखों रूपए के सामान की चोरी के संदेही को पुलिस ने गुरुवार की रात को पकड़ा था। संदेही 19 वर्षीय आरोपित अभय मिर्चे शुक्रवार की सुबह लघुशंका जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। बिहारी लाल गुप्ता ने दुकान से 1,39,000 के सामान की चोरी होने की शिकायत की थी। अभय मिर्चे के खिलाफा धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया गया था। उसमें धारा 224 और जोड़ी गई है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here