सुकमा। जिले के डुब्बा टोटा कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ जवान हेमंता कुमार निवासी कर्नाटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसकी पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 150 वीं बटालियन में पदस्थ जवान हेमंता कुमार उम्र 40 को देर रात अचानक ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द हुआ कैंप के ही डॉक्टरों ने जवान की जांच के बाद जवान के हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



