सरकार कमाई का जरिया छोड़ना ही नही चाहती
रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार से 12 जून को जारी आदेश में प्रदेश में शराब दुकानों का समय सामान्य दिवसों की तुलना में 2 घंटे बढ़ा दिया गया है, कोरेना महामारी के पहले सामान्य तौर पर ये दुकाने सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक खुला करती थी , अब अनलॉक 1.00 में इनका समय सुबह 8 से रात्रि 9 बजे तक का दिया गया है। जाहिर है सरकार शराब से प्राप्त आय को किसी भी कीमत में कम नही होने देना चाहती जबकि आम जनता और विरोधी दल लगातार उसे चुनावपूर्व के शराब बंदी के वायदे की याद दिला कर इस नीति के औचित्य पर विचार करने को कह रहे हैं।



