Home छत्तीसगढ़ अस्पताल से डिस्चार्ज हुए प्रवासी श्रमिक की संदिग्ध मौत… मचा हड़कंप

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए प्रवासी श्रमिक की संदिग्ध मौत… मचा हड़कंप

897
0
file photo

बिलासपुर। जिले में एक श्रमिक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने के बाद हड़कंप मच गया। घटना जिले के तखतपुर ब्लॉक के लमेर गांव की है, जहां 41 वर्षीय श्रमिक फागूराम गोंड़ ने क्वारेंटाइन सेंटर में दम तोड़ दिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बीते 8 जून को फागूराम को क्वारेंटाइन किया गया था। फागूराम को अचानक 9 जून को तबियत बिगडऩे पर सिम्स अस्पताल में दाखिल किया गया था। सिम्स अस्पताल प्रबंधन ने 14 जून की रात मरीज को डिस्चार्ज किया था। क्वारंटाइन सेंटर पहुंचते ही श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अमला मौत का कारण जानने जुटा हुआ है। बताया जा रहा है श्रमिक लखनऊ से बिलासपुर लौटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here