Home देश एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला यह रेलवे स्टेशन बनेगा कोरोना अस्पताल

एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला यह रेलवे स्टेशन बनेगा कोरोना अस्पताल

826
0

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हए अब आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर रेलगाडिय़ां नहीं चलेंगी बल्कि वहां ऐसे मरीजों का इलाज होगा। सरकार ने तय किया है कि आनंद विहार टर्मिनल के प्लेटफार्मों पर कल से ट्रेनें नहीं चला कर वहां रेल डिब्बों में बनाये गए आइसोलेशन वार्ड वाली रेलगाडिय़ां प्लेस की जाएंगी।

उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी सामान्य ट्रेनों का परिचालन भले ही बंद है, लेकिन 100 जोड़ी विशेष ट्रेनें चल रही हैं। इनमें से 5 जोड़ी ट्रेनें आनंद विहार टर्मिनल से चलायी जा रही हैं। ये ट्रेन आज भी आनंद विहार से ही छूटेंगी। उसके बाद कल, यानी 16 जून से इन ट्रेनों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया जा रहा है। उसके बाद आनंद विहार में आइशोलेशन वार्ड वाली गाडिय़ां शिफ्ट की जाएंगी। उनका कहना है कि आइशोलेशन वार्ड का उपयोग दिल्ली सरकार को करना है। इसलिए वह ही तय करेगी कि उनमें कब से मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि आनंद विहार के हर प्लेटफार्म पर 20 से 25 कोचों को आराम से प्लेस किया जा सकता है। इनमें से अधिकतर कोच आइसोलेशन वार्ड में बदले गए कोच होंगे जबकि कुछ कोच डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के आराम के लिए बनाये गए कोच होंगे। कुछ कोच में स्टोर होगा जबकि कुछ में मेडिकल वेस्ट को डिस्पोज करने की व्यवस्था होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here