Home देश पाकिस्तान में भारतीय उच्चयोग के दो अधिकारियों का अपहरण

पाकिस्तान में भारतीय उच्चयोग के दो अधिकारियों का अपहरण

897
0
  • भारत ने दी चेतावनी-दिलाई वियना संधि की याद
  • अधिकारियों पर झूठे आरोपों की है भारत को आशंका

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लमाबाद स्थिति भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी सोमवार को सुबह लापता हो गए। आशंका जताई जा रही है कि इनका अपहरण पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने किया है। भारत ने इस मामले को पाकिस्तान के समक्ष उठाते हुए उच्चायोग के अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान को वियना संधि की भी याद दिलाई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग को जासूसी के आरोप में हिरासत में लेने के बाद उन्हें पाकिस्तान भेज दिया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से जुड़े थे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे ये दोनों बतौर ड्राइवर ड्यूटी बाहर गए तब से इनकी कोई खबर नहीं है। आशंका है कि इनका अपहरण आईएसआई ने किय है। संभवत: आईएसआई इन पर जासूसी करने या कोई अन्य तहर का बड़ा और झूठा आरोप लगाएगी।
भारत ने जताया एतराज
अपहरण की सूचना मिलने के बाद भारत ने पाकिस्तान को वियन संधि की याद दिलाते हुए नोट के माध्यम से कड़ी चेतावनी दी है। भारत ने कहा है कि उसका यह व्यवहार विएना संधि का पर सवाल खड़ा करने वाला है। नोट में यह भी कहा गया है कि भारतीय उच्चायोग और उसके स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें विएना कन्वेन्शन के मुताबिक काम जारी रखने की इजाजत दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here