Home छत्तीसगढ़ खेत मे मिला नर हाथी का शव… वन विभाग की टीम जांच...

खेत मे मिला नर हाथी का शव… वन विभाग की टीम जांच में जुटी, मचा हड़कंप

988
0
file photo

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लगातार वन्य जीवों की मौत से एक बार फिर प्रशासन सकते में है ,यहां लगातार 5 हाथियों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को भी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी एक नर हाथी की मौत हो जाने की खबर प्रकाश में आयी है।

जशपुर रायगढ़ जिले की सीमा पर स्थित ग्राम गेरसा में मंगलवार सुबह एक नर हाथी की मौत हो जाने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई और हाथी के शव को अपने कब्जे में ले लिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव का किसान बालूराम अपने खेत में सिंचाई के लिए कुए से बोर बेल्स कनेक्शन लिया था सोमवार की रात वह बिजली कनेक्शन बंद करना भूल गया जिसके कारण मंगलवार की सुबह हाथियों का एक झुंड वहां से गुजरा और नर हाथी उसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई इधर वन विभाग की टीम ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here