रायपुर। आज राज्य सरकार ने बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कारी के निवासियों की विशेष मांग पर वहां स्थित दो स्कूल के नाम बदल दिया गया हैं। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला कारी अब से शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय प्राथमिक शाला कारी के नाम से जाना जाएगा। उसी तरह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नामकरण डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कारी के नाम से जाना जाएगा। स्कूल का नाम परिवर्तन होने पर वहां के ग्रामीणों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए राज्य शासन के प्रति आभार जताया।



