Home छत्तीसगढ़ रतनपुर के शासकीय महामाया महाविद्यालय के क्वारंटाईन सेंटर में एक मजदूर की...

रतनपुर के शासकीय महामाया महाविद्यालय के क्वारंटाईन सेंटर में एक मजदूर की मौत

1576
0
file photo

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में स्थित शासकीय महामाया विद्यालय के क्वारंटाईन सेंटर में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम जागेश्वर यादव पिता चुन्नू यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मानिकचौरी, मस्तुरी बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 13 तारीख को लखनऊ से आया था और उसे रतनपुर के ही महामाया कॉलेज क्वारंटिन सेंटर में रखा गया था। जागेश्वर की तरह महामाया क्वारंटाईन सेंटर में करीब 210 मजदूरों को भी क्वारंटाईन किया गया है। प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की टीम मजदूर की संदिग्ध मौत को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद पता चलेगा की मृतक को कोरोना हुआ था या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here