Home छत्तीसगढ़ गोवा से निकले 40 मजदूरों को बस ड्राइवर ने टाटीबंध बाजार के...

गोवा से निकले 40 मजदूरों को बस ड्राइवर ने टाटीबंध बाजार के पास छोड़ा

525
0

 जिला प्रशासन ने भोजन व्यवस्था कर बस से भेजा जशपुर

रायपुर। बस के माध्यम से गोवा से चलकर अपने गृह जिला जशपुर के लिए निकले 40 मजदूरों को आज बस ड्राइवर टाटीबंध बाजार के पास उतार कर वापस लौट गया। भूखे-प्यासे ये मजदूर अपने गृह जिला जशपुर जाने बस किराये पर लेकर निकले थे। मजदूरों के मुताबिक उन्होंने प्रति व्यक्ति 6 हजार रुपये में बस की थी, लेकिन बस ड्राइवर टाटीबंध पहुंचने के बाद आगे ले जाने से इनकार कर दिया और सभी को उतार कर वापस लौट गया।
सूचना मिलने पर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के मार्गदर्शन पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश में जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर बस के माध्यम से इन्हें इनके जिला के लिए रवाना किया। इस दौरान एनजीओ द पीपल के वालंटियर्स भी मदद के लिए मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here