Home देश विप्रो के नये सीईओ को मिलेगा 38 करोड़ तक का सालाना पैकेज

विप्रो के नये सीईओ को मिलेगा 38 करोड़ तक का सालाना पैकेज

601
0

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी विप्रो के नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थिएरी डेलपोर्टे को 44.5 लाख यूरो (लगभग 37.9 करोड़ रुपये) का वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा। इसके अलावा उन्हें कंपनी के शेयर व अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे। कंपनी द्वारा नियामकों को सौंपे गये एक दस्तावेज में इसकी जानकारी मिली। विप्रो ने 74 वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के लिये एक नोटिस में कहा कि वह डेलपोर्टे को सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

एजीएम 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी। डेलपोर्टे कंपनी में आबिदअली नीमचवाला से पदभार संभालेंगे। उन्हें छह जुलाई 2020 से पांच साल के लिये पांच जुलाई 2025 तक के लिये नियुक्त किया जा रहा है। नोटिस में कहा गया है कि उनके पारिश्रमिक में 10.7 से 14 लाख यूरो प्रति वर्ष की दर से मूल वेतन और 17 से 25 लाख यूरो प्रति वर्ष की दर से परिवर्तनीय वेतन का भुगतान शामिल होगा। उन्हें फ्रांस और भारत के बाहर कार्य के लिये 428,000 से 550,000 यूरो की सीमा में प्रवासी भत्ता भी मिलेगा। इसके अलावा उन्हें 30 लाख डॉलर का एक बार का नकद भुगतान भी प्राप्त होगा। यह नकद भुगतान उन्हें दो किस्तों में मिलेगा। पहली किस्त में 15 लाख डॉलर का भुगतान 31 जुलाई 2020 को और दूसरी किस्त का भुगतान 31 जुलाई 2021 को किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here