भिलाईनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने आज चार सहायक उप निरीक्षक, तीन प्रधान आरक्षक, 7 आरक्षक व दो महिला आरक्षक को प्रशासनिक दृष्टिाकोण से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया है। आज जारी आदेश के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक नील कु सुम भदौरिया मोहन नगर से सुपेला, नारायण साहू पुलिस लाईन से पुलगाँव, डी.आर.देशलहरे उतई से नंदिनी, भोजराम साहू वैशाली नगर से भिलाईनगर, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह 254 भिलाईनगर से धमधा, डी.सुमन 1545 भिलाईनगर से जामुल, नरेन्द्र ङ्क्षसह 83 दुर्ग से पुलिस लाईन, आरक्षक हरीश राव 1582 चौकी स्मृति नगर से पुरानी भिलाई, मानसिंह गायकवाड़ 1590 चौकी स्मृति नगर से भिलाईनगर, कमलेश्वर वर्मा 323 पुलिस लाईन से पुलगाँव, मोह.शमीम 483 नेवई से बोरी, रितेश सिंह 570 पुलिस लाईन से यातायात, धर्मेन्द्र सिंह 1298 लाईन से छावनी, महेश कुमार देवांगन 1449 नेवई से पाटन, महिला आरक्षक सपना सिंह राजपूत 1292 पुलगाँव से दुर्ग, घनिता साहू 549 उतई से चौकी अंजोरा तबादला किया गया है।



