Home बिलासपुर संभाग कोरबा रेत का अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर और दो हाइवा जप्त

रेत का अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर और दो हाइवा जप्त

905
0

कोरबा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज उडऩदस्ता दल द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन और उत्खनन करने वालो पर कार्यवाही की है, जिसमें 2 हाइवा तथा 2 ट्रैक्टर खनिज रेत से भरी हुई उरगा खनिज नाका में अभिरक्षा में रखा गया है और 1 ट्रेक्टर रामपुर चौकी में तथा 1 ट्रेक्टर रेत की कटघोरा खनिज नाके में अभिरक्षा में रखा गया है। इस प्रकार कुल 6 रेत वाहनों पर कार्यवाही की गई है। इनमे 4 ट्रेक्टर को अवैध उत्खनन और दोनों हाइवा को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगी चार ट्रैक्टर और दो हाइवा को खनिज विभाग ने जप्त किया है। कटघोरा के कसनिया से और उरगा क्षेत्र के खनिज जांच नाका से जब्त इन वाहनों को फिलहाल पुलिस चौकी और खनिज नाका में खड़ा किया गया है। खनिज विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके पश्चात इन पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here