स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 50 हजार से अधिक
नईदिल्ली। कोविड से स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या में वृद्धि सतत रूप से जारी है। अभी तक कुल 2,27,755 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 13,925 कोविड-19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड-19 मरीजों के बीच रिकवरी दर और अधिक सुधर कर 55.49 प्रतिशत हो गई है।
वर्तमान में, 1,69,451 सक्रिय मामले हैं और ये सभी सक्रिय चिकित्सा पर्यवेक्षण के तहत हैं। आज, कोविड से स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 58,305 हजार से अधिक हो गई है।
जहां तक, प्रयोगशालाओं और जांच अवसंरचना को विस्तारित करने के लिए सतत प्रयासों का प्रश्न है तो सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 722 एवं निजी क्षेत्र के प्रयोगशालाओं की संख्या बढ कर 259 (कुल 981) हो गई है।



