Home छत्तीसगढ़ रायपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़… एक महिला सहित दो युवती गिरफ़्तार

रायपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़… एक महिला सहित दो युवती गिरफ़्तार

553
0
file photo

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने देह व्यापर के चलते एक महिला सहित दो युवतियों को गिरफ़्तार किया। टिकरापारा थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर महिला सहित दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर के मकान में महिला और दो युवतियां वहां अपने ग्राहकों को लेकर आती थी। जिस पर रहवासियों की नज़र लगातार बनी रहती थी। रहवासियों से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की परंतु उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार के देह व्यापार चलने का सबूत नहीं मिल पाने पर पुलिस ने महिला व दो युवतियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस ने रहवासियों की शिकायत के आधार पर कार्यवाही की हैं। पुलिस ने भी बताया कि देह व्यापार चलने वाले घर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है साथ ही आशंका होती हैं की इस घर में काफी लम्बे समय से देह व्यापर चल रहा था। उक्त मकान पर देह व्यापार चलता है और युवकों का आना-जाना लगातार जारी रहता है परंतु छापामार कार्रवाई के दौरान मकान में कोई भी ग्राहक या युवक नहीं पाया गया। जिसकी पुलिस जांच कर रही हैं। और रहवासियों ने टिकरापारा थाना प्रभारी और उनके स्टाफ की हिम्मत को सलाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here