Home छत्तीसगढ़ ‘पोल्ट्री फॉर्म में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि’ संबंधी खबर फेक… पोस्ट करने...

‘पोल्ट्री फॉर्म में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि’ संबंधी खबर फेक… पोस्ट करने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई

928
0

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ‘’छत्तीसगढ़ के जिलों में पोल्ट्री फार्म में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि, ब्रायलर मुर्गे व मुर्गियां पाई गई कोरोना संक्रमित” शीर्षक से सोशल मीडिया पर वायरल खबर को फेक बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे भ्रामक और झूठी खबर बताते हुए कहा है कि विभाग द्वारा किसी भी पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गे-मुर्गियों में कोरोना वायरस की मौजूदगी की जांच नहीं कराई गई है। यह पूरी तरह आधारहीन और लोगों को गुमराह करने वाली खबर है। विभाग द्वारा सोशल मीडिया में इसे पोस्ट करने वाले पर महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here