Home मनोरंजन सारा ने सुशांत को बताया था अपना ऐक्टिंग कोच

सारा ने सुशांत को बताया था अपना ऐक्टिंग कोच

858
0

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सार अली खान ने अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत थे। 2018 में आई इस फिल्म में सारा की ऐक्टिंग की तारीफ की गई थी। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सारा अली खान ने बताया था कि कैसे सुशांत ने उन्हें ऐक्टिंग के लिए गाइड किया था।

केदारनाथ में सारा अली खान की हिंदी से लेकर ऐक्टिंग तक हर मामले में तारीफ की गई। हालांकि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के वक्त सारा ने अपनी ऐक्टिंग का क्रेडिट सुशांत सिंह राजूपत को दिया था और कहा था कि बिहाइंड द सीन उनकी एक जीनियस ने हेल्प की है। उन्होंने कहा था, पता नहीं मैंने फिल्म में कैसा काम किया। मैं अपना बेस्ट करने की कोशिश की है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि सुशांत के बिना मैं ये सब कर पाती। सारा ने बताया था कि सुशांत ने उनकी बहुत मदद की थी।

कई बार ऐसा होता था जब वह नहीं कर पाती थीं, या डरी हुई होती थीं तो सुशांत ने उनको हाथोहाथ लिया। सारा ने बताया था कि जो भी टूटी-फूटी हिंदी वो बोल पाती हैं उन्हें सुशांत ने सिखाई थी। सुशांत ने उनसे सेट्स पर बोल दिया था कि वह हिंदी में ही बात करें। सारा कि पिता सैफ अली खान ने बताया था कि उनकी बेटी सुशांत के निधन की खबर से बेहद अपसेट हैं। सैफ ने बताया था कि सारा उन्हें बहुत पसंद करती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here