Home छत्तीसगढ़ आईसीयू के वेटिंग हॉल में चोरी, मोबाइल फोन ले जाते सीसीटीवी कैमरे...

आईसीयू के वेटिंग हॉल में चोरी, मोबाइल फोन ले जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

794
0
तस्वीर भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल की है। इस युवक पर ही चोरी का इल्जाम है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।
  • सेक्टर 9 के अस्पताल में देर रात हुई घटना, मरीज के परिजन को बनाया शिकार
  • अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई:- शहर के अस्पताल को भी चोरों ने नहीं बख्शा। मरीज के परिजन को शिकार बनाकर उसका महंगा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार-गुरुवार के देर रात हुई। चोर अस्पताल से बाहर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मामले की जांच में पुलिस ने अपनी टीम का लगा रखा है।

चोरी की यह वारदात भिलाई के सेक्टर 9 के अस्पताल में हुई। आईसीयू के वेटिंग हॉल में मरीज के परिजन आराम कर रहे थे। तभी चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। चौहान ग्रीन वैली के रहने वाले अरूण दासन ने बताया कि रात के करीब 1 बजे वो अपना आई फोन चार्ज में लगाकर सो रहे थे। सुबह आंख खुली तो फोन गायब था। अस्पताल के सीसीटीवी में एक शख्स दासन का फोन चोरी करता दिख रहा है। इस युवक की तलाश पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here