Home देश Tik Tok Star सिया कक्कड़ ने 16 साल की उम्र में कर...

Tik Tok Star सिया कक्कड़ ने 16 साल की उम्र में कर ली खुदकुशी

1014
0

मनोरंजन जगत से एक और हैरान कर देने वाली खबर आई है। 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ (Siya Kakkar Commits Suicide ) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है।

सिया ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CBnKWPnpBe3/?utm_source=ig_web_copy_link

सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के मुताबिक बुधवार रात को उनकी एक गाने के सिलसिले में सिया से बात हुई थी। वह अच्छे मूड में थीं और एकदम ठीक थीं। उनके मैनेजर ने बताया उन्हें नहीं पता आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सिया ने ये कदम उठाया।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिया के टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सिया अभी महज 16 साल की थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here