सुकमा। जिलेे के एसबीआई गडबड़ी के मामले में सुकमा पुलिस के द्वारा सुलझाते हुए प्रभवित खातेदारों के पैसे वापस दिलवाने के कार्य की सराहना करते हुए उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एसपी शलभ सिन्हा, एएसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पूरी टीम को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उल्लेखनिय है कि एसबीआई में फर्जी तरीके से तत्कालीन एसबीआई के फील्ड अधिकारी सिसोदिया ने लोगों के खाते से पैसे निकालकर खाता धारकों का सीधा नुकसान करते हुए एसबीआई की साख में बट्टा लगाने का काम किया था।
इस मामले में एएसपी सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी के साथ तफ्तीश करते हुए लोगों के पैसे वापस दिलवाकर खाता धारकों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। जिसकी सराहना करते हुए उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पुलिस आधिकारियों का सम्मान किया है।



